Ad

Animal Husbandry App

सरकार द्वारा जारी पांच एप जो बकरी पालन में बेहद मददगार साबित होंगे

सरकार द्वारा जारी पांच एप जो बकरी पालन में बेहद मददगार साबित होंगे

बकरी पालन एक लाभकारी व्यवसाय है। अगर आप भी वैज्ञानिकों की सलाह के अनुरूप अच्छी नस्ल की बकरी का पालन करना चाहते हैं, तो ये 5 मोबाइल एप आपकी सहायता करेंगे। ये ऐप 4 भाषाओं में मौजूद हैं। किसान भाई खेती के साथ-साथ पशुपालन भी हमेशा से करते आ रहे हैं। परंतु, कुछ ऐसे किसान भी हैं, जो अपनी आर्थिक तंगी की वजह से गाय-भैंस जैसे बड़े-बड़े पशुओं का पालन नहीं कर पाते हैं। इसलिए वह मुर्गी पालन और बकरी पालन आदि करते हैं। भारतीय बाजार में इनकी मांग भी वर्षभर बनी रहती है। यदि देखा जाए तो किसानों के द्वारा बकरी पालन सबसे ज्यादा किया जाता है। यदि आप भी छोटे पशु मतलब कि बकरी पालन (Goat Farming) से बेहतरीन मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो आपको नवीन तकनीकों की सहायता से इनका पालन करना चाहिए। साथ ही, केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (Central Goat Research Institute) के द्वारा निर्मित बकरी पालन से जुड़े कुछ बेहतरीन मोबाइल ऐप का उपयोग कर आप अच्छे से बकरी पालन कर सकते हैं। इन ऐप्स में वैज्ञानिक बकरी पालन, बकरियों का सही प्रबंधन, उत्पादन एवं कीमत आदि की जानकारी विस्तार से साझा की गई है।

बकरी पालन से संबंधित पांच महत्वपूर्ण एप

बकरी गर्भाधान सेतु

बकरी की नस्ल में सुधार करने के लिए बकरी गर्भाधान सेतु एप को निर्मित किया गया है। इस एप में वैज्ञानिक प्रोसेस से बकरी पालन की जानकारी प्रदान की गई है।

गोट ब्रीड ऐप

यह एप बकरियों की बहुत सारी नस्लों की जानकारी के विषय में विस्तार से बताता है, ताकि आप बेहतरीन नस्ल की बकरी का पालन कर उससे अपना एक अच्छा-खासा व्यवसाय खड़ा कर पाएं।

गोट फार्मिंग ऐप

यह एप लगभग 4 भाषाओं (हिंदी, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी) में है। इसमें बकरी पालन से जुड़ी नवीन तकनीकों के विषय में बताया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें देसी नस्ल की बकरी, प्रजनन प्रबंधन, बकरी की उम्र के हिसाब से डाइट, बकरी का चारा, रखरखाव एवं देखभाल के साथ-साथ मांस और दूध उत्पादन आदि की जानकारी के विषय में जानकारी प्रदान की गई है।

बकरी उत्पाद ऐप

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इस एप के अंदर बाजार में कौन-कौन की बकरियों की मूल्य वर्धित उत्पादों की बाजार में मांग। साथ ही, कैसे बाजार में इससे अच्छा मुनाफा उठा सकते हैं। यह एप भी हिंदी, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।

बकरी मित्र

इस एप में बकरियों के प्रजनन प्रबंधन, मार्केटिंग, आश्रय, पोषण प्रबंधन, स्वास्थ्य प्रबंधन एवं खान-पान से संबंधित जानकारी प्रदान की जाती है। साथ ही, इसमें बकरी पालन के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें किसानों की सहायता के लिए कॉल की सुविधा भी दी गई है। जिससे कि किसान वैज्ञानिकों से बात कर बेहतर ढ़ंग से बकरी पालन कर सकें। बकरी मित्र एप को विशेषतौर पर यूपी एवं बिहार के किसानों के लिए तैयार किया गया है।
महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के हित में एक ऐप का अनावरण किया

महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के हित में एक ऐप का अनावरण किया

महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश के किसानों को काफी बड़ी सौगात देते हुए उनके लिए एक नया ऐप तैयार किया है। इस ऐप के माध्यम से महाराष्ट्र के किसान पशुपालन के लिए घर बैठे ही सलाह मशवरा ले सकेंगे। 

केंद्र सरकार हो अथवा राज्य सरकार हो दोनों ही सरकारें किसानों के लिए बेहद हितकारी योजना चलाती हैं। 

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के कृषकों को बड़ी सौगात देते हुए उनके लिए एक नई ऐप बनाई है। इस ऐप के अंतर्गत महाराष्ट्र के कृषकों को पशुपालन के लिए सहूलियत मिलेगी। 

इस ऐप के माध्यम से किसान पशुपालन के लिए घर बैठे ही परामर्श ले सकेंगे। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने इस ऐप को लॉन्च किया है। 

इस ऐप से किसानों को क्या फायदा होगा ?

महाराष्ट्र सरकार द्वारा तैयार किया गया ऐप जिसका नाम है 'फुले अमृतकाल' पशुसल्ला मोबाइल ऐप। यह किसानों को अलग-अलग परिस्थितियों में सहायता प्रदान करेगी। 

ऐप को लॉन्च करते समय कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने यह भी बताया कि अलग-अलग परिस्थितियों के चलते पशुओं के लिए चारा और पानी के लिए मुश्किल हो जाती है।

यह ऐप ऐसी परिस्थितियों में पशुपालक की सहायता करेगा। इस ऐप के माध्यम से किसान जानवरों को गर्मी के समय तनाव से बचने के लिए छाया कैसे दें यह जान सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: सरकार ने बनाया किसान रथ मोबाइल ऐप

इसके साथ ही वेंटिलेशन बनाना, पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध करवाना, पंख और फॉगर प्रणाली को चलाना और पशुओं के लिए संतुलित आहार की योजना बनाना। यह सब काम इस ऐप के माध्यम से हो सकते हैं।

ऐप को कैसे डाउनलोड करें ?

इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सर्च बॉक्स में जाकर 'फुले अमृतकाल (Phule Amrutkal)' टाइप करके सर्च करेंगे, तो आपके सामने पहले स्थान पर ही महाराष्ट्र सरकार की यह फुले अमृतकाल मोबाइल ऐप आ जाएगी। 

इसके बाद आपको इस ऐप पर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपको अपना नंबर डालना पड़ेगा। इसके बाद ओटीपी दर्ज करनी होगी। फिर आपको अपना पता दर्ज करना होगा। 

ये भी पढ़ें: चैटबॉट (ChatBot) ला रही सरकार, किसानों को मिलेगी हर एक योजना की खबर

आप रजिस्टर होने के बाद ऐप को दोबारा खोल सकते हैं। इसके बाद आप जिस गौशाला को सेलेक्ट करते हैं या जिस स्थान को सेलेक्ट करते हैं, उसका तापमान और आद्रता सूचकांक आपके सामने आ जाता है। 

जिससे गायों के तनाव की जानकारी मिलती है। फिर उसी हिसाब से आपको सलाह दी जाती है। इस ऐप के माध्यम से ओपन सोर्स मौसम की जानकारी के साथ-साथ आद्रता सेंसर का इस्तेमाल करके आपको रियल टाइम डाटा के आधार पर सलाह दी जाती है।